निजता नीति
जब आप inhindipro.com वेबसाइट का उपयोग करते हैं, तो आपके बारे में कुछ जानकारी हमारे सर्वर तक पहुँचती है। हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे एकत्रित करते हैं. एवम् उसका किस प्रकार उपयोग करेंगे, उसके बारे में उद्घोषणा इस निजता नीति में की गई है।
कुकी
हम inhindipro.com पर आपके सत्र को बनाए रखने के लिए कुकियों का उपयोग करते हैं। इसका उपयोग अन्य वेबसाइटों पर आपको व्यक्तिगत रूप से पहचानने के लिए नहीं किया जाता है।
क्या जानकारी एकत्रित की जाती है?
inhindipro.com वेबसाइट पर विभिन्न गतिविधियों के समय निम्न जानकारी एकत्रित की जा सकती है।
जब आप लॉगिन करते हैं तो आपका नाम, ईमेल पता, आई॰पी॰ पता एवम् प्रोफाइल चित्र हमारे सर्वर पर सेव किया जाता है।
जब आप सशुल्क सदस्यता ग्रहण करते हैं। तो आपका नाम, ईमेल, दूरभाष क्रमाङ्क तथा आई॰पी॰ पता सेव किया जाता है।
जब आप सम्पर्क प्रपत्र के सहारे से कोई सन्देश भेजते हैं तो आपका नाम, ईमेल, आई॰पी॰ पता और सन्देश सेव किया जाता है।
कुछ तृतीय पक्ष सेवा प्रदाता जैसे कि गूगल, फेसबुक इत्यादि कुकी के माध्यम से आपकी ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी कर सकते हैं।
आप मेरी सहमति कैसे लेते हैं?
जब आप लॉगिन करने, सन्देश भेजने या सदस्यता लेने के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करते हैं तो हम उसे आपकी स्वतः सहमति मानते हैं। इन कार्यों के समय प्रदत्त जानकारियों को हम केवल उन विशिष्ट उद्दश्यों के लिए ही उपयोग करते हैं।
यदि हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य उद्देश्य के लिए एकत्रित करते हैं, जैसे कि वाणिज्य या विज्ञापन के लिए, तो हम आपसे उसके लिए सहमति मांगेंगे तथा आपको अस्वीकार करने का अवसर भी प्रदान करेंगे।
इस जानकारी का उपयोग कैसे किया जाता है?
आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग निम्नलिखित प्रयोजनों हेतु किया जा सकता है।
यह जानने के लिए कि आप हमारी सेवाओं का कैसे और कहाँ से उपयोग करते हैं।
हमारी सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए उपयोगकर्ता के व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए।
यह जानकारी कितने समय तक सेव रहती है?
हम व्यक्तिगत जानकारी को तब तक सेव रखेंगे जब तक वह हमारे कार्यकलापों के लिए आवश्यक है, या जब तक न्यायिक उद्देश्यों के लिए निर्देशित है।
क्या यह जानकारी किसी अन्य के साथ साझा की जाएगी?
नहीं, वर्तमान समय में यह जानकारी किसी अन्य के साथ साझा नहीं की जाती है। किन्तु भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह जानकारी अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझा की जा सकती है। कोई भी तृतीय पक्ष जिसके साथ हम आपकी जानकारी साझा करेंगे, वह आपके विवरणों को सुरक्षित रूप से रखने और उपयोग करने के लिए बाध्य होगा।
यदि आप उपयोग के नियमों का अभेलना करते हैं अथवा न्यायालय के निर्देशानुसार आपकी व्यक्तिगत जानकारी सम्बद्ध जाँच संस्थाओं के साथ साझा की जा सकती है।
अपनी जानकारी को कैसे मिटाएँ?
यदि आप inhindipro.com के सर्वर पर सेव अपनी जानकारी को मिटाना चाहते हैं तो हमें संपर्क पर इसके लिए अनुरोध करें। आपको यह अनुरोध अपने उसी ईमेल पते से भेजना होगा जिसका आपने inhindipro.com में लॉगिन करने के लिए उपयोग किया था।
आपका अनुरोध प्राप्त होने के 90 दिनों के भीतर हम आपकी जानकारी अपने सर्वर से मिटा देंगे तथा इसकी पुष्टि आपको ईमेल द्वारा दी जाएगी।
निजता नीति में संशोधन
हम इस निजता नीति को आवश्यकतानुसार संशोधित करने का अधिकार रखते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि इस निजता नीति का अलग अलग समय पर अवलोकन करते रहें। नीति में सभी परिवर्तन एवम् स्पष्टीकरण वेबसाइट पर उनके प्रकाशन के उपरान्त तुरन्त प्रभावी होंगे। संशोधनों के लिए समय-समय पर इस पृष्ठ की जाँच करना आपका उत्तरदायित्व है। निजता नीति में किसी भी संशोधन के उपरान्त भी आपके द्वारा हमारी वेबसाइट या सेवा का निरन्तर उपयोग उन संशोधनों की स्वीकृति माना जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
हमारे बारे में • संपर्क करें • हमारे अस्वीकरण